जमशेदपुर : बिरसा सेना झारखंड की ओर से 29 सितंबर को बिरसा सेवा दल मैदान में झारखंडी युवा महोत्सव 2024 का आयोजन करने जा रही है यह कार्यक्रम एक शाम झारखंडी एकता के नाम से आयोजित होगी जिसका उद्देश्य सामाजिक एकजुटता, राजनीतिक चेतना और आर्थिक मजबूती पर चर्चा करना है। कार्यक्रम के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष विकास हेंब्रम ने बताया कि झारखंड के वर्तमान परिवेश में आदिवासियों की जमीन को लूट कर दूसरे को हस्तांतरित किया जा रहा है।

वही बांग्लादेशी घुसपैठ भी एक ज्वलंत मुद्दा है जिसे सिर्फ राज्य सरकार ही नहीं केंद्र सरकार भी इसके लिए दोषी है दोनों ही सरकार इन मुद्दों को अनदेखी कर इसे रोक पाने में असफल है इसलिए आदिवासियों को एकजुट करने के उद्देश्य से और उन्हें अपना अधिकार बताने के लिए यह कार्यक्रम बिरसानगर सिद्धू कान्हु चौक बिरसा सेवा दल मैदान में 29 सितंबर को संध्या 5:00 बजे भव्य रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।




