रांची : कुदरत का करिश्मा कहें या कुछ और , जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सामना हुआ और देखे तो भौचक रह गए,और कुछ पल देखते ही रह गए। क्यों कि उनकी सामना अपने हमशक्ल से हुआ। यह देखकर खुश भी हुए और आश्चर्यचकित भी , और अन्यास ही मुंह से निकल पड़ा कि लोग सत्य ही कहते हैं कि गुरु जी के कई हमशक्ल थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में हटिया के रंगमंचकर्मी मुन्ना लोहरा, जो मुख्यमंत्री के हमशक्ल हैं, ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें देखकर हैरत में पड़ गए। मुन्ना लोहरा ने बताया कि वे ईश्वर की कृपा से मुख्यमंत्री के जैसे दिखते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन से मिलना उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा है। इस मौके पर मुन्ना लोहरा ने रंगमंच कलाकारों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रंगमंचकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि वे इनसे भली-भांति परिचित हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में झारखंड के कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के कलाकारों और खिलाड़ियों में अपार क्षमता है, और उन्होंने कई मौकों पर राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि रंगमंच से जुड़े कलाकार सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और उनके लिए एक बेहतर पॉलिसी तैयार की जाएगी। इस मुलाकात ने न केवल मुख्यमंत्री और उनके हमशक्ल मुन्ना लोहरा के बीच एक दिलचस्प क्षण पैदा किया, बल्कि झारखंड के कलाकारों के भविष्य के लिए नई उम्मीदें भी जगाईं।




