जमशेदपुर:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थानांतर्गत तड़ीपार अपराधी के घर में पिछले वर्ष डाबर गिरोह के सदस्य के द्वारा फायरिंग करने के मामले में शोहराब उर्फ लाल बाबू को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 2024 दिसंबर माह में सीतारामडेरा के रहने वाले अपराधी सलमान ने कदमा में मारपीट के मामले में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बदले स्वरूप मानगो के डाबर गिरोह के सदस्य शोहराब ने सलमान के घर पर फायरिंग की थी।
जिसके बाद से पुलिस की विशेष टीम उसकी तलाश में थी पिछले दिनों गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। शोहराब ने बताया कि डाबर की हत्या के बाद से वह गिरोह को फिर से संगठित कर रहा था।उसके निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की है।जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




