सिंहभूम लोकसभा स्तरीय युवा मिलन समारोह के बहाने काग्रेंस ने चुनावी बिगुल फुंका। नदारत रहे प्रदेश काग्रेंस के मंत्री व प्रभारी,                                                        लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है, केन्द्र सरकार, गीता कोडा़।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

 

पश्चिमी सिंहभूम, हरि शर्मा  : पोडा़हाट स्टेडियम में सिंहभूम लोकसभा स्तरीय युवा कांग्रेस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंहभूम सांसद गीता कोडा़ विधायक जगरन्नाथपुर सोनराम सिंकु के द्वारा सयुंक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मिलन समारोह के बहाने काग्रेंस पार्टी ने आगामी चुनाव 2024 की तैयारियों का संखनाद भी किया।कार्यक्रम के संबोधन के द्वारा काग्रेंस पार्टी के सभी लोगों ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। जगरन्नाथपुर विधायक सोनराम सिंकु ने कहा की अगामी चुनाव में काग्रेंस पार्टी जीतने का कार्य करे।भाजपा के बहकावे में आने से बचे।वहीं सांसद गीता कोडा़ ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मोदी सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। वहीं कार्यक्रम के दौरान काग्रेंस के पश्चिमी सिंहभूम के प्रभारी व झारखंड कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,मंत्री आलमगीर आलम,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व झारखंड प्रदेश प्रभारी राजेश ठाकुर कार्यक्रम से दौरान नदारद थे। युवा जिला अध्यक्ष प्रितम बांकिरा ने कहा भाजपा को नेता नहीं मिल रहा है,लालटेन लेकर कार्यकर्ताओं को ढुढ रही है। भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वाले के पिछे एजेंसियों के माध्यम से डराया जाता है। केन्द्र की मोदी सरकार लोकतंत्र का गल्ला घोटने का काम कर रही है। झामुमो पर भी निशाना साधते हुए कहा की झामुमो गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया।जबकि लोकसभा में अपना प्रत्याशी चुनाव में उतारने की घोषणा कर रही है।महागठबंधन में काग्रेंस और झामुमो का नहीं भाजपा और झामुमो का गठबंधन की सरकार चल रहा है।मौके पर

Advertisements

शेषनारायण ओझा,युवा प्रभारी झारखंड,

सांसद गीता कोडा,विधायक सोनराम सिंकु,प्रदेश अध्यक्ष युवा अभिजीत राज,कृतिका त्रिपाठी,चंदशेखर दास, सौरव अग्रवाल,हसलुद्दिन खान,सुनीत शर्मा, प्रितम बांकिरा,अनुप्रिया सोय,मो आफताब,सुरज मुखी,व अन्य मौजूद रहे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours