Saraikela (संजीव मेहता) : स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन, सरायकेला-खरसावां ने युवा दिवस को मानव कल्याणकारी कार्य के रूप में मनाया. स्वामी विवेकानंद के विचारों को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन के सदस्य आज एमटीएमएच केंसर अस्पताल पहुंचे. वहां रह रहे मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वादिष्ट भोजन कराया. विवेकानंद फाउंडेशन के प्रमुख सदस्यों में ललन शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, मिंटू पांडे, प्रशांत पांडे, देवानंद सिंह, अमितेश अमर, विजय मोदक, शनि कुमार, श्यामाकांत तिवारी, रंजन कुमार, राजेश कुमार, शिवात्मा तिवारी एवं नमो फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा शामिल थे.

सदस्यों ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एमटीएमएच केंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस और वहां रह रहे मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वादिष्ट भोजन कराया और ऐसे ही मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए युवा दिवस को यादगार बनाया. व्यवस्थापक के रूप मे प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की टीम के निदेशक अरिजीत सरकार, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, मनोरंजन गौड़ ने भी इसमें सहयोग किया.




