दिल्ली ( प्रतीक सिंह ) : भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के चलते स्थिति काफी गंभीर हो गई है। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है, जिससे पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक व्यवस्था में बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्तान की सेना में भय और असमंजस का माहौल है ।

पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल गिर रहा है। कई जवानों ने सेवा से हटने की इच्छा जताई है, जिससे सैन्य नेतृत्व में बेचैनी है। भारत के कड़े फैसले और युद्ध होने से पूर्व ही तकरीबन 1200 सैनिकों ने पाकिस्तान का त्यागपत्र दे दिया है। मेजर जनरल फैसल मोहम्मद मलिक द्वारा जारी इस सूचना में कहा गया है कि अधिकारियों को अपने अधीनस्थों का मनोबल बनाए रखने के लिए तत्पर रहना चाहिए। भारत के संभावित जवाबी कदम और अंतरराष्ट्रीय समर्थन से पाकिस्तान की स्थिति और नाजुक हो गई है, जिससे अंदरूनी हालात भी डगमगाने और बिगड़ता लगे हैं।



