Advertisements
रांची : भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीबी) ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग में कार्यरत एक वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा है। यह कार्रवाई सरायकेला खरसावां जिले में की गई, जहां विभागीय कार्यालय में तैनात खेत्र मोहन महतो नामक कर्मी को दस हजार रुपये की अवैध राशि घूस लेते हुए पकड़ा गया है।
Advertisement

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जाँच में यह आरोप सही पाए जाने पर निगरानी एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और गिरफ्तार किया है। तय समय पर जब कर्मचारी पैसे ले रहे थे, तभी टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं सूत्रों के अनुसार
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा भी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। इससे पूर्व भी जिले के कई पदाधिकारी और कर्मचारी एसीबी के गिरफ्त में आ चुके हैं
Advertisement




