रांची : झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, रांची द्वारा आज शपथ ग्रहण सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरायकेला जिला से ॐ प्रकाश शर्मा एवं मुकेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग रांची पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदीबय कुमार सोनू उपस्थित रहे।

उन्होंने नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा हाल ही में JPSC पास कर DSP बने विश्वकर्मा समाज के अधिकारियों का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मंत्री श्री सोनू ने समाज को मजबूत बनाने, प्रशासनिक सेवा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज की एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, सत्या विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



