Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस समारोह आयोजित किया गया. जागरूकता मार्च गांधी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक संतोष कुमार गुप्ता और चेयरपर्सन लक्ष्मी गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन और डॉ. रंजन कृष्ण बोस प्रशासनिक प्रमुख और बलजीत कौर अकादमिक प्रमुख की देखरेख में निकाला गया. बबीता साहू, निकिता दास, शिखा रानी, साथी, बोनोलिना दास, मुस्कान और निबेदिता की उपस्थिति रही. छात्रों ने एड्स से संबंधित तथ्यों और मिथकों को तोड़ने वाले नारे लगाते हुए जन जागरूकता के लिए जुबली पार्क में मार्च निकाला
Advertisement

इस बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 1 दिसंबर को दुनिया भर में विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Advertisement




