Advertisements
सरायकेला (संजीव मेहता) : झारखंड बिजली वितरण निगम की विद्युत विभाग की घाटशिला अवर प्रमंडल कार्यालय का उद्घाटन होने के साथ ही वहां अब जनता की विद्युत समस्याओं को दुरुस्त करने पर फोकस किया जा रहा है. शुक्रवार को एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक अजित कुमार ने नए ऑफिस भवन में बैठक कर घाटशिला की विद्युत की जनसुविधाओं में बेहतरी करने के साथ राजस्व वृद्धि पर ध्यान फोकस करने को कहा.
Advertisement

विद्युत जीएम ने बताया कि घाटशिला अब विद्युत आपूर्ति के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी सुदृढ हो गया है. उनका प्रयास होगा कि हर तरह की विद्युत आपूर्ति में आनेवाली बाधा 24 घंटे में सुदृढ हो. चूंकि यहां अब टीआरडब्ल्यू भी काम करने लगा है. बैठक में जीएम के साथ विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, कार्यपालक अभियंता राज किशोर आदि मौजूद रहे.
Advertisement




