Saraikela (संजीव मेहता) : बिहार प्रदेश के नवादा जिले के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने महरथ निवासी सतीश कुमार मंटन को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देकर कांग्रेस का सिंबल नामित किया है. देर रात मंटन सिंह अपने ससुराल बड़हिया थाना क्षेत्र स्थित जैतपुर पहुंचे.
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने मंटन सिंह को टिकट देकर गरीब दलित पिछड़े शोषित के आवाज़ को बुलंद किया है. भूमिहार ब्राह्मण समाज से आने वाले मंटन सिंह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वहीं इस फैसले से अशोक महतो को एक बड़ा झटका लगा है. सर्व विदित हो कि मंटन सिंह के ऊपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हाथ है. वहीं सांसद विवेक ठाकुर भी अपने चेहता के रूप में स्वीकार करते हैं.

मंटन सिंह काशीचक प्रखण्ड के जिला पार्षद सदस्य के रूप में अपने पत्नी सुनैना देवी को दो दो बार कुशल तरीके से नेतृत्व करवा चुके हैं. मंटन सिंह को उम्मीदवार बनाने से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी अरूणा देवी से सीधा मुकाबला होने का प्रबल संभावना है. मंटन सिंह का ससुराल बड़हिया के जैतपुर में है. वे जैतपुर निवासी शंकर सिंह (मुखिया) के बहनोई के रूप में काफी चर्चित हैं. माना जा रहा है कि कि आतंकराज के नायक अखिलेश सिंह की धर्मपत्नी अरूणा देवी को चुनाव में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी चर्चा है कि वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता श्री बाबु के बाद वारसलीगंज विधानसभा से मंटन सिंह को पसंद करते हैं.




