जमशेदपुर : बीती देर रात उत्तर प्रदेश की पुलिस ने जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी गैंग के मुख्य शूटर अनुज कनौजिया को इन काउंटर में मार गिराया वहीं उसके एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है।अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश के मुख्तार अंसारी गैंग में मुख्य शूटर के रूप में था और वह कई दिनों से फरार चलते हुए जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जनता मार्केट के समीप भूमिहार सदन को अपना ठिकाना बनाया हुआ था जिसकी खबर उत्तर प्रदेश पुलिस को होने पर वे भी कई दिनों से, जमशेदपुर में उसकी तलाश में थी।

बीती रात उत्तर प्रदेश पुलिस को ठिकाने की सटीक जानकारी मिलने पर झारखंड एसटीएफ और सभी थाना की पुलिस के साथ रात 10:00 बजे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और अनुज कनौजिया को आत्मा समर्पित करने को कहा गया, लेकिन अनुज अपनी साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग कर दी वहीं बीच बीच में बम से भी हमला लिया गया जो निष्क्रिय हो गई, जिसके जवाबी कार्रवाई में अनुज को ढेर कर दिया वहीं उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई इधर अनुज के द्वारा किए गए फायरिंग में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के डीएसपी पीके शाही को कंधे में गोली लगी जिन्हें इलाज के लिए TMH में भर्ती कराया गया वहीं काउंटर की करवाई सुबह 4:00 बजे तक चलती रही जहां से किसी को भी आने-जाने पर रोक लगाई गई थी। इधर सुबह जिले के एसएसपी किशोर कौशल,सीटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी मामले की जानकारी ली, लेकिन इन काउंटर के बारे में पुलिस ने पत्रकारों को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी ।




