Advertisements

Advertisement
सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक नीरज कुमार द्वारा क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया।लोकसभा चुनाव 2024 के आलोक में अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां द्वारा दिए गए निर्देश के तहत दिनांक 19.5.2024 को गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना अंतर्गत नवागढ़ में झोपड़ीनुमा दुकान में अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से छापामारी की गई । छापेमारी के दौरान 30.00 लीटर चुलाई शराब, अवैध बीयर 3.9 लीटर और अवैध विदेशी शराब 4.5 लीटर बरामद किया गया।
दुकान संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्रवाई की जा रही है ।
Advertisement




