
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव में बीती रात जमीन कारोबारी लालू प्रधान नामक 30 वर्षीय युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हत्यारोपी फरार बताए जा रहे हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हत्या आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू प्रधान जमीन की खरीद- बिक्री करता था। इसको लेकर अरविंद और शशि नामक जमीन कारोबारी के साथ उसका विवाद चल रहा था। रविवार देर रात दोनों ने लालू को बातचीत के लिए बुलाया। जहां पहले से ही घात लगाए अरविंद और शशि ने तलवार और टांगी से लालू पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अरविंद और शशि मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं दोनों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि पूर्व में लालू के चाचा निरंजन प्रधान पर भी पिछले दिनों जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें वह बाल बाल बच गए थे।
इस बार निरंजन के भतीजे लालू प्रधान की हत्या कर दी गई। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं पूरे मामले पर वरीय पदाधिकारीयो से संपर्क करने का प्रयास किया गया। परंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया।




