
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देश पर जिले में उत्पाद विभाग के पदाधिकारी द्वारा छापामारी अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें कई थाना क्षेत्र में एक साथ हमारी की गई ,और भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद किया गया है। अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के आदेशानुसार दिनांक 24.6.2024 को आदित्यपुर थानांतर्गत उतमडीह, सापरा और kandra थानांतर्गत विश्रामपूर में अवैध शराब के तीन अड्डा पर छापेमारी की गईl छापेमारी के फलस्वरूप उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
Jawa mahua-500.00 kgId-20.0 ltr जप्त किया गया है ,और आगे की कार्रवाई उत्पाद विभाग द्वारा अभियोजन दर्ज कर की जा रही है ।जिससे अवैध कारोबारी शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस अभियान में नीरज कुमार उत्पाद निरीक्षक द्वारा उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापामारी की गई है। वहीं चांडिल थाना क्षेत्र में भी अखिलेश कुमार उत्पाद निरीक्षक द्वारा लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।जिससे शराब माफियाओं में खलबली मची हुई है।




