
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना अंतर्गत में लेटेमदा पंचायत के संपदडीह के रहने वाली 38 वर्षीय एक महिला को युवक ने गोली मार दी। इसके बाद घायल अवस्था में परिवार वालों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और वहां से पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद घायल महिला की बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि महिला और उसका परिवार झाड़ फूंक का काम करते हैं।महिला का पति दशरथ ने बताया कि गोली मारने वाला युवक पश्चिम बंगाल के बाघ मुंडी थाना के विरग्राम का रहने वाला है।वह कल भी तबीयत खराब होने के बात कह झार फूंक करने आया था आज फिर वह आया जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसे देवी स्थल पर ले गई।
इसी बीच उसने पिस्तौल निकाल लिया यह देख उसकी पत्नी पिस्टल छीनने का प्रयास की इसी बीच उसने गोली मारकर फरार हो गया जो उसके कंधे में लगी फिलहाल घायल महिला का इलाज एमजीएम में किया जा रहा है।और पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।




