Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागुनहातु फुटबॉल मैदान के समीप हनुमान शनि महाराज देव जी मंदिर प्रांगण में गरीब महिलाओं के बीच गर्मी और बारिश के मद्देनजर छाता का वितरण किया गया वितरण कार्यक्रम से पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया इसके बाद क्षेत्र में रहने वाले गरीब महिलाओं के बीच 101 छाता का वितरण किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी तरुण डे ने कहा की क्षेत्र में अधिकतर, गरीब परिवार के लोग रहते हैं जो दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार के भरण पोषण करते हैं ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि इन परिवार की महिलाओं के पास धूप और बरसात से बचने के लिए छाता तक नहीं होती है इसी के मुद्दे नजर उनके माध्यम से छाता वितरित की गई।
Advertisement




