Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर सिद्दगोड़ा सूर्यमंदिर परिसर के समीप विधायक निधि से बने क्रीड़ा उद्यान में पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बाल धर्नुधर तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर एवम तीर-धनुष चला कर किया। वही विधायक ने उपस्थित बड़े-छोटे तीरंदाजों का हौसला भी बढ़ाया। इस बाल धर्नुधर तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में चीफ कोच के तौर पर अनुपम सिंह को नियुक्त किया गया। इस केंद्र में 9 से 14 साल तक के बच्चों को तीरंदाजी की बेसिक शिक्षा देने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है।
यहां बच्चों को नियमित तौर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनका ट्रायल भी यहीं होगा। वर्तमान में विधायक निधि से चार तीरंदाजी किट खरीदे गये हैं। आने वाले समय मेंऔर भीं किट भी खरीदे जाएंगे।
Advertisement




