सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लगते ही चुनाव महापर्व को देखते हुए क्षेत्र में लगातार सघन छापामारी अभियान चला रहे हैं। उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर सौरभ तिवारी ने आज छापामारी कर गम्हरिया थाना अंतर्गत जामजोड़ा गांव में काफी संख्या में लगभग 100 ड्रम जावा महुआ और 400 लीटर महुआ शराब को जप्त किया गया है। यह सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक की बड़ी करवाई और उपलब्धि माना जा रहा है।

उत्पाद अधीक्षक के निर्देशन नेतृत्व में बने टीम और खुद के द्वारा लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान की कड़ी में गम्हरिया थाना अंतर्गत जामजोड़ा में छापामारी कर बड़े पैमाने पर अवैध शराब ड्रम जप्त किए गए हैं और अभी मिली सूचना के अनुसार कार्रवाई चल रही है।




