
रांची : सरायकेला खरसावां जिले की उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में काफी सक्रियता के साथ अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं । जिससे जिले के अवैध शराब माफियाओं में खलबली मचा हुआ है। जिले के किसी न किसी क्षेत्र में उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा के निर्देश पर उत्पाद सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और नीरज कुमार द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा ने बातचीत की क्रम में कई पहलुओं पर बात करते हुए कहा कि स्ट्रैंथ की कमी के बावजूद भी अच्छी उपलब्धि रही है, और लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। कई शराब माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए जेल के सलाखों के पीछे भेजा गया है। कई जगहों पर छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध सामग्री जप्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है, और जेल भेजा गया है। लगातार क्षेत्र में अभियान चलाए जा रहे हैं अवैध कारोबार के खिलाफ, किसी भी हालत में अवैध कारोबार करने वाले बक्से नहीं जाएंगे । अवैध शराब कारोबारीयो के कार्यों के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए जनता से अपील करते हुए कहा है कि हमें सूचना दें हर हाल में अवैध कारोबार पर अंकुश और लगाम लगेंगे। वही बातचीत के सिलसिले में कहां की स्ट्रैंथ की कमी के बावजूद भी अच्छी उपलब्धि रही है और आगे भी बेहतर करने के लिए हम प्रयासरत है। वही एक सवाल के जवाब में उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा ने कहा कि हमारी निगाहें बनी हुई है ,और उसे भी जल्द सुलझा लिए जाएंगे। प्रतिदिन कार्यों के मॉनिटरिंग की जा रही है। बाहर से आने वाले स्टॉक पर भी निगरानी रखी जा रही है।
चुनाव महा पर्व को देखते हुए सभी पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया है की सूचना मिलते ही शीघ्र कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए, और अपने सूत्रों को मजबूत कर हर हाल में अवैध कारोबार पर लगाम लगाए। स्ट्रैंथ की कमी और चुनाव ड्यूटी के बावजूद भी हमारी अच्छी उपलब्धि रहेगी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगेंगे। जिससे शराब माफियाओं में खलबली मची हुई है। वही एक सवाल के जवाब में उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा ने कहा कोई कितने भी पैरवी वाला क्यों ना हो अवैधकारोबार, करने वाले बक्से नहीं जाएंगे।




