जमशेदपुर : आसन्न झारखण्ड राज्य विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आलोक में, सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देश पर और प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक: 18-10-2024 को पोटका थानांतर्गत हाकाई ग्राम के बन्द पड़े एक मकान में छापेमारी कर अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का खाली बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन व बोतल सीलबन्द करने हेतु कॉर्क, बोतलों पर चस्पा किये जाने वाला विभिन्न ब्रांडों का लेबल, नकली उत्पाद आसंजक तथा कुल 20 पेटियों में मैकडॉवेल नंबर वन, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व ब्रांड का बोतल बन्द शराब बरामद किया गया। उक्त मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का संचालक हल्दीपोखर निवासी राहुल गोप , पिता: टेम्पू गोप के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

छापेमारी दल में उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर धालभूम क्षेत्र के निरीक्षक श्री प्रेम प्रकाश, चष्लिणु दल के निरीक्षक श्री रामदास भगत, अवर निरीक्षक श्री ओम प्रकाश व रामदेव पासवान, उत्पाद आरक्षी तथा गृहरक्षा वाहिनी के जवान सम्मिलित रहे । बरामद शराब व अन्य सामग्री का बाजार मूल्य करीब पाँच लाख रुपए आंका जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेंगे और सुदूर वर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में टीम बनाकर छापामारी और कार्रवाई की जा रही है।




