जमशेदपुर : 13 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम जिले में विधानसभा चुनाव होना है इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की प्रत्याशियों का नाम घोषणा की प्रक्रिया अंतिम तौर पर है । इसी कड़ी में झारखंड के युवा टाइगर के नाम से जाने वाले जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से समाज सेवी तरुण डे को प्रत्याशी घोषित की है इसे लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह है जिसे लेकर शुक्रवार को बाग़ुनहातु में फूल माला पहनकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया वहीं टिकट मिलने की खुशी में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार की । इस मौके पर प्रत्याशी तरुण डे ने कहा की उनकी पहली प्राथमिकता बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार है।

वही मोर्चा के सुप्रीमो जयराम महतो का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने बांग्ला भाषा युवक को विश्वास कर टिकट दिया है इसलिए वे झारखंड में बांग्ला भाषा को लेकर राज्य और केंद्र सरकार जिस तरह से उदासीनता व्यवहार अपना रही है इसके लिए भी जोरदार तरीके से उसके सम्मान में लड़ाई लड़ेंगे इसके अलावा कई अन्य जन समस्या भी है इन सब मुद्दों को लेकर वे पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के वासियों के बीच जाएंगे।




