
जमशेदपुर: जमशेदपुर जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया है कि दो दिनों के अंदर साइकिल वितरण करना सुनिश्चित रूप से किया जाए।राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आठवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, साइकिल प्रखंड मुख्यालय डीसी अनन्य मित्तल ने सभी वीडियो को आदेश दिया है कि वे अगले दो दिनों के अंदर सभी छात्रों को साइकिल प्रदान करें।
इस प्रक्रिया में, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को कल्याण विभाग की ओर से और सामान्य वर्ग के बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से साइकिल प्रदान की जाएगी। इस सम्मेलन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य है, जो साइकिल वितरण की प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे। यह योजना राज्य सरकार के शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के शिक्षात्मक और सामाजिक उत्थान को बढ़ाने का प्रयास है।




