सरायकेला / (संजीव मेहता) : पूर्व तयशुदा कार्यक्रम के तहत उद्यमी संगठन इसरो का आउटडोर कार्यसमिति की बैठक पश्चिम बंगाल के मंदारमणि रिजॉर्ट में सम्पन्न हुआ. बैठक में कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए गए. बता दें कि इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन (इसरो ) का गठन पिछले वर्ष 9 दिसंबर 2023 को ही आदित्यपुर के लघु उद्यमियों ने किया है. उद्यमियों ने नवंबर माह के कार्यसमिति की बैठक आउटडोर करते हुए पश्चिम बंगाल के मंदारमणि स्थित एक रिसोर्ट में की. इस बैठक में उद्यमियों ने उत्साह और उपलब्धियों से भरे विगत एक साल के कार्यकाल की चर्चा और नये सदस्यों का स्वागत किया. बैठक में मुख्यतः आने वाले वर्ष की विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई। कार्यसमिति में मुख्य रूप से जिन विषयों पर चर्चा हुई उनमें सिडबी और केएमपीजी के पहल पर इसरो के साथ मिलकर लघु उद्यमियों के विकास हेतु एक टीम क्लस्टर बना कर उन्हें लाभान्वित कराने का निर्णय लिया गया, इस कार्य हेतु समीर सिंह, (उपाध्यक्ष) को इसका संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा संगठन का स्थापना माह 9 दिसम्बर 24 से 9 जनवरी 25 तक मनाने का निर्णय समिति की बैठक में लिया गया. इसके साथ ही झारखण्ड में नये सरकार के गठन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मंत्रिमंडल के गठन उपरांत सम्बंधित विभाग के मंत्री एवं पदाधिकारियों से मिलकर विभिन्न लंबित विषयों को लेकर उद्योग हित मे त्वरित कदम उठाये जाने की आवश्यकता को संज्ञान में लाने हेतु इसरो का एक प्रतिनिधि मण्डल राँची जाकर मंत्री से मिलेगा. सभी उपस्थित सदस्यों ने आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपने अपने विचार दिए और एक पारिवारिक मिलन आयोजन करने की भी बात की, जिसे हाउस ने स्वीकार किया।

विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत कार्यसमिति की बैठक समाप्त हुईं. इस कार्यसमिति मे मुख्यत रुपेश कतरियार अध्यक्ष, समीर सिंह उपाध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्यक्ष, संदीप मिश्रा महासचिव, विनय सिंह सचिव, राजीव शुक्ला सचिव,
सौरव चौधरी सचिव,
उत्तम कुमार कोषाध्यक्ष के साथ कार्यसमिति सदस्य
चन्द्रभूषण सिंह, सरोज नायक
राजेशवर जायसवाल, गौतम महापात्र, दिनेश जायसवाल
अनुराग पाठक मौजूद रहे।




