जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक ऐसा दो पहिया वाहनों के लिए गैरेज आरंभ हुई है,जहां मात्र 99 रुपए में अपनी गाड़ी बना सकते हैं इतना तक की अगर किसी भी प्रकार का पार्ट्स लगाया जाता है तो उसकी गारंटी भी 1 वर्ष के लिए दी जा रही है जी हां यह पूरी तरह से सच है और स्मार्ट गैरेज के नाम से जमशेदपुर के भुइंयाडीह बल्ले कॉम्प्लेक्स के समीप शुभारंभ हुआ है।जिसका उद्घाटन पूर्वी के भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ने पिता काटकर किया । गैरेज के सर्विस को लेकर अधिकारी विकास कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर में पहला ऐसा सर्विस गैरेज है जहां मल्टी ब्रांड दो पहिया वाहनों की सर्विस दी जाएगी जो मात्र 99 रुपए से आरंभ है सर्विस के दौरान जो भी पार्ट्स गाड़ी में लगाई जाएगी उस पर 1 वर्ष के लिए गारंटी दी जाएगी जो ग्राहक की निःसंकोच होकर अपनी गाड़ी लेकर आने पर और दोबारा उस पार्ट्स को निःशुल्क रिप्लेस कर दिया जाएगा।

यही नहीं 3 किलोमीटर के दायरे में वाहन खराब होती है तो सूचना देने पर सर्विस सेंटर से कर्मचारी निशुल्क वाहन को गैरेज तक ले आएंगे। यह दोनों ही सर्विस अब तक किसी भी कंपनी के सर्विस सेंटर के द्वारा नहीं दी गई है जो जमशेदपुर के लिए यह पहला दो पहिया वाहनों के लिए सौगात के रूप में आई है।




