Advertisements
सिमडेगा : मुफस्सिल थाना अन्तर्गत तुमडेगी चर्च में लूट की घटना में घायल पुरोहित से पुलिस अधीक्षक सिमडेगा ने सदर अस्पताल में स्वयं जाकर मुलाकात की, घायल पुरोहितों के स्वास्थय संबंधी जानकारी ली गई तथा घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई, साथ ही यह आश्वस्त किया गया कि, घटना में संलिप्त अपराधियों को बखशा नहीं जाएगा, और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Advertisement

बातचीत के आधार पर प्रथम दृष्टया यह घटना लूट के उद्देश्य से कारित किया गया प्रतीत होता है। सूचना मिलते ही घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया है। उक्त गठित दल के द्वारा अग्रतर अनुसंधान जारी है।
Advertisement




