जमशेदपुर : जमशेदपुर आज महानवमी है और आज माँ दुर्गा के नवें स्वरूप की पूजा धूमधाम से हो रही है, आज कन्या पूजन भी किया जाता है, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा शीतला मंदिर मे विधिवत कन्या पूजन किया, इस मौक़े पर उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, बहु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू, पुत्र ललित दास सहित परिवार के सभी लोग मौजूद रहें,

इस मौक़े पर कुल 251 कन्याओ का पूजन विधिवत कर उन्हें प्रसाद खिलाया गया, इस मौक़े पर रघुवर दास ने कहा कि माँ दुर्गा आदि शक्ति है, माँ दुर्गा की पूजा आदि शक्ति के रूप मे किया जाता है, उन्होंने झारखण्ड के सभी लोगों के लिए माँ दुर्गा से सुख शांति और समृद्धि की कामना की है. वंही विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना सभी को करना चाहिए, माँ दुर्गा हमें शक्ति प्रदान करती है, वर्ष मे एक दिन ही नहीं बल्कि हर रोज मातृ शक्ति की पूजा होनी चाहिए, तब हम सभी माँ की सच्ची पूजा करने का फल मिलेगा।




