
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के यातायात थाना प्राभारी राजेश कुमार सिंह के कार्रवाई के बाद ,जहां नो पार्किंग जोन में खड़े करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप और दहशत है। वही कंपनी प्रबंधन भी करवाई से बेचैन और घबराए हुए हैं। यातायात थाना प्राभारी राजेश कुमार सिंह के कार्रवाई के बाद सरायकेला थाना प्राभारी द्वारा भी नो पार्किंग जोन में खड़े-बड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 40350 ऑनलाइन एवं ₹12000 ऑफलाइन फाइन काटा गया है। यातायात थाना प्राभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा सख्त आदेश देते हुए पदाधिकारियों, कर्मचारीयो को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कड़ी से कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सबसे व्यस्ततम टाटा कांड्रा मार्ग पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पदाधिकारी द्वारा सख्त कदम उठाते हुए सभी गाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए ऑफलाइन ऑनलाइन फाइन काटते हुए कोर्ट में भी केस कर भेजा जा रहा है । कुछ दिनों पहले भी सभी गाड़ियों को हटाने के लिए चेतावनी यातायात विभाग द्वारा दिया गया था। गाड़ियों पर लाल पर्ची भी साटे गए थे और बड़े पैमाने पर फाइन भी सुला गया था।परंतु गाड़ियों को नहीं हटाने से आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात थाना प्राभारी राजेश सिंह द्वारा करवाई करते हुए खड़े वाहनों पर पुन: लाल पर्ची साटने का निर्देश मिलते ही गाड़ियों पर लाल पर्ची सटाकर कार्रवाई करते हुए फाइन वसुला जा रहा है। यातायात थाना प्राभारी की इस कार्रवाई से वाहन पार्किंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वही कंपनी प्रबंधक भी बेचैन और घबराए हुए हैं। वहीं यातायात थाना प्राभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया की आधुनिक कंपनी फोर्जिंग कंपनी सहित कई कंपनियों एवं अन्य खड़े गाड़ियों से फाइन वसूलते हुए कार्रवाई की गई है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।




