Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के भूआ गांव के जंगल में मंगलवार की सुबह सरायकेला आबकारी विभाग की टीम ने the राष्ट्रीय न्यूज़ में प्रकाशित समाचार के आलोक में उपायुक्त नितिन कुमार सिंह सरायकेला खरसावां के द्वारा दिए गए,निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी कर शराब की भट्टी को ध्वस्त किया है.
Advertisement

शराब भट्टी से चुलाई गई 90 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया है। जबकि 500 किलो जाबा महुआ को भी बिनिष्ट किया गया है. मौका ए वारदात से भट्टी का संचालक दाखिन बेसरा और डोमा मांझी फरार हो गए, जिनपर आरआईटी थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज की गई है.
Advertisement




