Saraikela (संजीव मेहता) : एमआईजी काली पूजा कमेटी के भूमिपूजन में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन भक्तिभाव से शामिल हुए और मां की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मां काली से वरदान मांगा. बता दें कि 1980 से आदित्यपुर-2 स्थित एमआईजी कॉलोनी में श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा पंडाल निर्माण कर धूमधाम से मां काली पूजा अर्चना की जाती है.

इस आयोजन में गणमान्य व्यक्तियों का आगमन हर वर्ष होता है साथ ही यहां भोजपुरी की लगभग जानीमानी हस्तियां अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं. क्षेत्र के लोगों को सालोंभर इस काली पूजा आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है. कल पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया. जिसमें जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन के साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह, चमकता आईना के संपादक ब्रजभूषण सिंह, जय प्रकाश, कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एवं पूजा समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.




