सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबारों पर सख्त करवाई शुरू कर दी है। कुछ दिनों पूर्व theराष्ट्रीय न्यूज़ में राम मडईया बस्ती में जुआ और अड्डे पर अपराधियों के अड्डेबाजी को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था । जिसे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए जुआ अड्डे पर छापामारी कर, गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पूर्व में बस्ती वासियों द्वारा कार्रवाई करने के मांग किए गए थे। लेकिन कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में बस्ती वीडियो में नाराजगी देखी जा रही थी।

लेकिन नए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के द्वारा कार्रवाई किए जाने से बस्ती वासीयो में खुशी के माहौल है कि आपराधिक तत्वों के बस्ती में आने पर अंकुश लगेंगे। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। कहीं भी किसी को गलत होते दिख रहा है,तो तुरंत सूचित करें हर हाल में कार्रवाई होगी।




