सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर तमोलिया स्थित काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल के समीप से टेंपो से हथियार बरामद किए गए। बताया गया कि दिनांक – 17.09.2024 को समय करीब – 19:50 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि तमोलिया स्थित काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल के समीप पुलिया के पास टेंपो पं0 सं0- JH 05 DL 4316 में कुछ अपराधी है, जिनके पास हथियार भी है, त्वरित कारवाई करने पर उस व्यक्ति को पकड़ा जा सकता है, एवं हथियार भी बरामद किया जा सकता है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुये पुलिस अधीक्षक , सरायकेला खरसावां के दिशा निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के साथ तमोलिया स्थित आस्था वैली अपार्टमेंट के पास पहुँचा तो देखा कि टेंपो पं0 सं0-JH 05 DL 4316 पारडीह चौक से तमोलिया बस्ती की ओर से आ रही है, तब साथ के पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के सहयोग से उक्त टेंपो को रोका गया, । उक्त टेंपो में टेंपो चालक के अलावे तीन व्यक्ति और सवार थे। चारो व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम पता 1. टेंपो पं0 सं0- JH 05 DL 4316 के चालक मंगल महतो, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता- जितेन महतो, पता – 101, देवा कॉलोनी, नियर जेवियर स्कूल, 2. विनोद प्रमाणिक, उम्र करीब 47 वर्ष, पिता – बनमाली प्रमाणिक, पता – तमोलिया, नियर जेवियर स्कूल, 3. विशाल महतो, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता – सुनील महतो, पता – तमोलिया नियर जेवियर स्कूल एवं 4. लखन मांझी, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता – गंगाधर मांझी, चारो पता – तमोलिया नियर जेवियर स्कूल, सभी थाना- कपाली ओ०पी० बताया। उक्त टेंपो पर सवार चारो व्यक्ति का जमा तलाशी लेने पर उसके पास से कोई आपतिजनक सामान बरामद नही हुआ, तत्पश्चात उक्त टेंपो का तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में उक्त टेंपो के पिछले सीट के मैट के नीचे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद किया गया, तप्पश्चात उक्त चारो व्यक्ति से बरामद पिस्टल के संबंध में पूछताछ किया तो उनके द्वारा इस संबंध में बोला गया कि हमलोग पटमदा मेला घुमने गये थे उसके बाद वहाँ से आने के क्रम में पारडीह चौक के पास एक व्यक्ति से हमारा बकझक एवं गाली गलौज भी हुआ था, उसके बाद हमलोग वहाँ से निकलकर तमोलिया स्थित काव्याप्ता ग्लोबल स्कूल के पास के नजदीक पहुँचकर टेंपो को खड़ा करके हम चारो मुख्य सड़क से थोड़ा दूर खाली स्थान पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसके बाद आने के क्रम में आप लोग के द्वारा हमलोग को रोककर तलाशी लिया गया एवं तलाशी के क्रम में उक्त टेंपो से एक पिस्टल को बरामद किया गया। तत्पश्चात हथियार से संबंधित सूचक से जाँच के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि उक्त टेंपो में रिजवान रजा उर्फ शेख अयान उर्फ सरकार, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- रूस्तम रजा, सा०-रोड नं0-12, टी खान फलैट, मानगो, आजाद बस्ती, थाना- मानगो, जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा ही फंसाने हेतू एक अवैध देशी पिस्टल को उक्त टेंपो के पिछले सीट के मैट के नीचे रख दिया गया था ।

०अ०नि० सोनू कुमार के स्वलिखित आवेदन के आधार पर चांडिल ( कपाली ओ०पी०) थाना कांड सं0-221 / 24, दि0 – 18. 08.24, धारा-229 (2) बी0एन0एस0 एवं 25 ( 1 – बी) ए / 26 आर्म्स एक्ट 1959 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया तथा उपरोक्त पकड़ाये अभि० को गिरफतार कर न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है ।
गिरफतार अभियुक्त का नाम-पता:-
रिजवान रजा उर्फ शेख अयान उर्फ सरकार, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- रूस्तम रजा, सा०- रोड नं0-12, टी खान फलैट, मानगो, आजाद बस्ती, थाना- मानगो, जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
गिरफतार अभियुक्त रिजवान रजा उर्फ शेख अयान उर्फ सरकार का पूर्व अपराधिक इतिहासः –
1. सिदगोड़ा थाना कांड सं0-036 / 22, दि0-20.02.22, धारा-392 /411 /414 भा0द0वि0 |
2.
मानगो थाना कांड सं0-0320 / 23, दि०-03.11.23, धारा-356 / 382 भा0द0वि० ।
3. बिष्टुपुर थाना कांड सं0-0262 / 24, दि0-16.08.24, धारा-356 / 382 भा0द0वि0 |
4.
रेल टाटानगर थाना जी0आर0 सं0-071 / 22, दि०-28.03.24
बरामद सामान की विवरणी :-
1. एक अवैध देशी पिस्टल एवं
2. एक हरे रंग का टेंपो जिसका पं0 सं0- JH 05 DL4316
छापामारी दल में शामिल सदस्यः-
(1) पु०अ०नि० सोनू कुमार, ओ०पी० प्रभारी कपाली
(2) पु०अ०नि० खुर्शीद आलम
(3) पु०अ०नि० हीरालाल मुंडु
(4) स०अ०नि० गुप्ता सिंह
कपाली ओ०पी० सशस्त्र बल




