रांची : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हर मोड़ के समीप एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक ऑटो पलटने से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते चले की घटना 11.30 बजे की बताई जा रही है। जामताड़ा से आ रही ऑटो गाड़ी संख्या जे एच 21 जी 3616 जामताड़ा से सवारी और पीछे सामान लोड कर नारायणपुर जा रहा था।
इस दौरान कोल्हर मोड़ के समीप अचानक एक बकरी ऑटो के आगे आ गया, बकरी को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गया और पलट गई जिससे ऑटो में बैठे सवारी दुर्घटना का शिकार हो गए जिसमें से एक दो वर्ष का छोटा बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, साथ ही पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक बुजुर्ग महिला की हाथ टूट गई और खून से लथपथ हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया कि ऑटो की रफ्तार अधिक थी और अचानक बकरी जा घुसी जिससे ऑटो पलट गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हालांकि इस घटना में ऑटो चालक को जरा सा भी चोट नहीं लगी है वहीं मोड पर ही एक निजी मेडिकल में दो लोगों का प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर बच्चा समेत तीन लोगों को निजी वाहन से जामताड़ा बेहतर इलाज के लिए ले गया इस घटना में 6 लोग जख्मी हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जामताड़ा पुलिस के द्वारा मुख्य बाजारों पर बेरीकेटिंग दी गई है परंतु रात में पिकअप और ट्रेलर तेज रफ्तार में गुजरती है और बेरीकटिंग को टक्कर मार देती है जिससे कई क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और इधर-उधर बिखरा हुआ है ग्रामीणों ने मांग किया कि तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई जाए और मुख्य बाजारों में बैरिकेडिंग को पुनः सुव्यवस्थित ढंग से लगाया जाए ताकि तेज रफ्तार पर लगाम लगाया जा सके।




