रांची : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित एक खेत में 23 वर्षीय युवक का शव मिला है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसा पतरापाड़ा निवासी मनोहर मंडल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था.
जानकारी के अनुसार सुबह जब कुछ लोग खेत के रास्ते से गुजर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर ताड़ के पेड़ के नीचे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी. शव देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर थाने को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि पुलिस को निरीक्षण के दौरान मौके से एक पुड़िया में पाउडर जैसा संदिग्ध पदार्थ भी बरामद हुआ, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है




