Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा सोनारी लिंक रोड मे एक तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमे सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक के सर में तो दूसरे के हाथ में गंभीर चोट लगी है। प्रत्यक्ष दर्शी अनिल कुमार ने बताया कि कार में सवार 2 युवक काफी तेज रफ्तार से इनोवा चला रहे थे। जो कुछ दूर जाने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर 3 बार पलट गई। इस घटना के बाद दोनो युवक
कार के अंदर ही फंसे रह गए।जिन्हे राहगीरों के सहयोग से बाहर निकाला।वहीं पुलिस के पहुंचने पर दोनो को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया।बताया जाता है की दोनो युवक नशे का सेवन किए हुए थे,जिस वजह से यह घटना घटी।
Advertisement




