
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में फरार चल रहे दो मुख्य अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसमें से मुख्य रूप से सिद्धगोरा में हुए मनप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में पुरण चौधरी को गिरफ्तार किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी ने जानकारी देते बताया कि 8 जून 2022 को सिद्धगोर थाना अंतर्गत एग्रीको में मनप्रीत सिंह की उसके घर में घुस कर अपराधीयो में ताबड़तोड़ गोली चलाकर हत्या कर दी थी। उस मामले में अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन उस घटना का बाद से पूरन चौधरी शहर छोड़कर पंजाब और राजस्थान में शरण लिया हुआ था।पिछले दिनों उसके जमशेदपुर पहुंचने की भनक पुलिस को लगते ही उसे एमजीएम थाना अंतर्गत हिल प्वाइंट होटल के समीप से गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर राजस्थान के रिश्तेदार के घर से दो हथियार और उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की है। पूरन चौधरी पर 11 आपराधिक मामले दर्ज है। जिससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वहीं दूसरी ओर मानगो में हुए अमन यादव हत्याकांड में फरार चल रहे।अमरनाथ गिरोह के मुख्य शूटर रहे राहुल सिंह उर्फ राहुल कुट्टू को पुलिस में हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसे गिरफ्तारी मानगो पुल के समीप से पिछले दिनों की गई थी। उस पर 8 अपराधिक मामला दर्ज है पुलिस उससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।




