जमशेदपुर : तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से अब लोग जल जमाव की स्थिति से परेशान है घरों में पानी घुस जाने से रातजग्गा करने पर मजबूर हो गए हैं, वही बिरसानगर के मोहरदा बस्ती में 10 परिवार इस जल जमाव की स्थिति के कारण अपने ही घरों में बंधक बन गए हैं। वैसे तीसरे दिन बारिश की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है लेकिन स्वर्णरेखा नदी तट के निचली क्षेत्र और नाले के किनारे रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई है। नदी जहां उफान की ओर है वहीं नालों के किनारे बसे लोगों के घरों में बीती देर रात बारिश का पानी प्रवेश कर गया स्थिति ऐसी हो गई थी कि अपने सामानों को बचाने का प्रयास भी नहीं कर पाए और देखते देखते घरों के अंदर 3 फीट तक पानी प्रवेश कर गया इस वजह से कई कीमती सामान बर्बाद हो गए हैं। ऐसा ही नजारा बिरसानगर में देखने को मिला जहां मोहरदा बस्ती के पश्चिम क्षेत्र में बरसात का पानी प्रवेश कर गया छोटी सी संकीर्ण रास्ता और उसमें रात 3:30 बजे घरों में पानी घुसने से परिवार वाले सकते में आ गए, पानी इतने तेज रफ्तार में प्रवेश करने लगी की वे लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे और अपने ही घरों में बंधक बन गए। स्तिथि ऐसी हो गई की बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो गए वहीं घर में पानी प्रवेश करने से कीमती सामानों सहित बच्चों के पाठ्य पुस्तक भींग कर खराब हो गए। स्थिति को लेकर वहां के वासियों ने स्थानीय विधायक और प्रशासनिक विभाग को दोषी मानते हुए नाराजगी व्यक्त की, उनका आरोप है कि पिछले कई वर्षों से स्थानीय विधायक और प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई पहल नहीं की गई, जिसे लेकर पिछले चुनाव में यहां के डेढ़ सौ परिवारों ने वोट का बहिष्कार किया था जिससे तत्कालीन विधायक सरयू राय और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों का आश्वस्त किया था कि चुनाव संपन्न होते ही जल निकासी की समस्या को दूर कर लिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और पूर्णिमा साहू विधायक बन गई। लेकिन उन्हें भी कई बार लिखित और मौखिक सूचना दी गई बावजूद किसी भी प्रकार का पहल नहीं की जा रही है अब स्थानीय वासियों को कहना है कि इस बार के चुनाव में क्षेत्र के डेढ़ सौ परिवार वोट नहीं देंगे । बहरहाल बंधक बने परिवार बरसात थमने का इंतजार कर रहे हैं।

इसी तरह का स्तिथि भुइंयाडीह में भी रही जहां अर्जुन यादव नामक व्यक्ति के घर और आसपास के घरों में पानी घुस गया लोग जब तक अपने सामानों को और अपने को सुरक्षित जगह में जाने का प्रयास करते हैं तब तक तेज रफ्तार पानी घरों में प्रवेश कर गई जिससे वहां के वासी रात भर जागने को मजबूर हो गए। वही लाखों मूल्य के सामने भी खराब हो गए।फिलहाल तीन दिन के बारिश ने शहर में जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी।




