Saraikela (संजीव मेहता) :
नमो फैन्स क्लब, आदित्यपुर द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से कैंसर पीड़ित मरीजों को जीवन दान देने हेतु संध्या 4 से रात्रि 8 तक मेहरबाई टाटा कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया. जिसमें मात्र 4 घंटों में 124 रक्तवीरो ने अपना दमखम दिखाया. लेडी मेहरबाई टाटा की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीरो ने रक्तंजलि देकर भावभीनी श्रद्धांजली दी. शहर में पिछले 2 दिनों से हो रहे लगातार मूसलाधार बारिश में जहां आम लोग एक कदम घर के बाहर निकलने में झिझक रहे थे वहीं दूसरी ओर नमो फैन्स क्लब के सदस्य इस विकट स्थिति को चुनौती देते हुए कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे जांबाजों के जीवन दान देने हेतु रक्तदान कर मानव धर्म निभा रहे थे.

नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब, आदित्यपुर द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी मृत्युंजय कुमार, अरिजीत सरकार, अमिताभ चटर्जी, अशोक महाकुड, प्रकाश नायर, अनीशा सिन्हा, अभिलाष मिश्रा, सत्यजीत साहू, त्रिपुरारी कुमार, हेमंत कुमार, दीपक महतो, सरोज सिंह, अमरनाथ ठाकुर, अमित सिंह , सन्नी, विश्वनाथ त्रिपाठी ( गुड्डा) , अमितेश अमर, विजय सिंह, मोहन झा, अमित सिंह ( आशुतोष), संजीव सिंह, मनीष, रहीस, सुधांशु, मार्शल गोप, सूर्यांश, सानिध्य शर्मा, मुन्ना, प्रहलाद मिश्रा ,मदन सिन्हा , महेश सिंह, जय प्रकाश शर्मा, अनिल ठाकुर, सुनील कुमार, मदन शर्मा, मोहित , अभिषेक वर्मा, रवि सिंह,सहित सैकड़ों रक्तदाता शामिल हुए.




