जलमग्न कल्पना पुरी की स्थिति
Saraikela (संजीव मेहता) :
जिस कल्पना पुरी मुहल्ले में नगर निगम कार्यालय है उस मुहल्ले की स्थिति दयनीय बनी हुई है. इस मुहल्ले के लोग रतजगा कर अपने घर और संपत्ति की रक्षा में लगे हैं. यहां का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. घरों के अंदर पानी घुसने से घर के अंदर खड़ी कार और बाइक पूरी तरह डूब गया है. जिससे एक एक परिवार को लाखों की संपत्ति की क्षति पहुंची है. उनके घरों में सबकुछ उपलब्ध रहते खाना नहीं बन पा रहा है.

इस वीवीआइपी मुहल्ले में रहनेवाले बीजेपी के नेता रंजीत सांडिल्य बताते हैं कि इस मुहल्ले में अधिकतर रिटायर्ड ऑफिसर ने महंगे कीमत पर जमीन लेकर घर डुप्लेक्स बनाकर रह रहे हैं जो अब पछता रहे हैं. 24 घंटे से उनके घरों में पानी घुसा है, बगल में नगर निगम कार्यालय है एक भी पदाधिकारी और सिटी मैनेजर झांकने तक नहीं गए हैं. अधिकतर घर में सीनियर सिटीजन रहते हैं, वे विवश बने हुए हैं. स्थिति बहुत दयनीय बनी हुई है ।




