Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन गेट के बाहर शनिवार सुबह 9:00 बजे के करीब उस समय अफरा- तफरी मच गई जब काले रंग की कार (कार नंबर JH05BN5846) के रुकते ही अचानक उसमें आग लग गई. कार से धुआं उठना शुरू होते ही आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें तेज हो गईं.
Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने में जुट गए. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार में तकनीकी खराबी आने के कारण आग लगी होगी. दमकल विभाग को भी सूचना दी गई.पुलिस ने आसपास की भीड़ हटाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया. वही पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है.






