जमशेदपुर : टाटा पावर मजदूर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जोजो बेड़ा स्थित टाटा पावर में कार्यरत मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर उप श्रमायुक्त महोदय को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में प्रमुख रूप से वर्षों से कार्यरत मजदूरों के हितों की रक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने की मांग की गई।
5, 10 एवं 20 वर्षों से निरंतर कार्यरत मजदूरों को उनकी दक्षता के अनुरूप अपग्रेड किया जाए।महिला मजदूरों के बच्चों के लिए क्रेच (पालना घर) की समुचित व्यवस्था की जाए।ठेका परिवर्तन की स्थिति में मजदूरों को उसी कार्यस्थल पर नियोजित रखा जाए। वेतन भुगतान से पूर्व सभी मजदूरों को पेमेंट स्लिप उपलब्ध कराई जाए। सभी मजदूरों को वार्षिक अवकाश एवं बोनस की सुविधा सुनिश्चित की जाए।

टाटा पावर की परमानेंट प्रक्रिया में वर्षों से कार्यरत मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए। 30 दिन कार्य करने पर मजदूरों को ओवरटाइम (ओटी) का दोगुना भुगतान किया जाए। छुट्टी के दिन कार्य कराने पर मजदूरों को एक दिन का प्रतिपूरक अवकाश दिया जाए। उप श्रमायुक्त महोदय ने सभी मांगों पर बिंदुवार जांच कर शीघ्र ही टाटा पावर प्रबंधन एवं मजदूर प्रतिनिधियों के बीच वार्ता आयोजित करने का आश्वासन दिया।




