जमशेदपुर : जमशेदपुर में 6 दिन में 4 अधिवक्ताओं की अकस्मात मौत से जिला बार एसोसिएशन मर्माहत है। 12 दिसंबर को 54 वर्षीय सुभाष कुमार सिंह अपने पुत्र के साथ कोर्ट से घर जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिन्हें अविलंब गंभीर हालत में TMH लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुभाष 2005 से प्रैक्टिस में थे वे ज्यादातर सिविल मामले को देखते थे।
उनके मृदुभाषी व्यवहार के कारण वे सबके चहेते थे। जिनका अंतिम संस्कार 14 दिसंबर को पैतृक गांव दरभंगा के पटौरी में किया गया। वहीं दूसरी ओर लंबे समय से बीमार चल रहे 77 वर्षीय अधिवक्ता जुगल कुमार मिश्रा की रात में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे 1977 से प्रैक्टिस में थे और क्रिमिनल एवं चेक बाउंस के मामले का निष्पादन करते थे। जिनका अंतिम संस्कार 13 दिसंबर को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया गया।

दोनों अधिवक्ताओं के अकस्मात निधन से जिला बार एसोसिएशन में दूसरी पाली में पेन ड्रॉप कर शोक व्यक्त किया गया। बता दे कि 6 दिन में 4 अधिवक्ताओं के मौत से अधिवक्ता जगत मर्माहत है। इसे लेकर अध्यक्ष R.N.Das सहित अन्य अधिवक्ताओं ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खान पान और स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देने के कारण अधिवक्ता असमय मौत के गाल में समा जा रहे है जिसे लेकर जल्द ही एसोसिएशन, कोर्ट कैंपस में स्वास्थ्य शिविर लगाएगी ताकि अधिवक्ता अपनी शारीरिक जांच करा सके।




