जमशेदपुर :जमशेदपुर पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने वाले अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेज रहे है, इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि सिदगोड़ा थानांतर्गत बारीडीह वर्कर्स फ्लैट के समीप मोटर साइकिल में सवार दो युवक ब्राउन शुगर बिक्री करने के फिराक में है।

जिसके बाद डीसीपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई जहां पुलिस को देख कर दो युवक मोटर साइकिल छोड़ भागने लगे जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया जिनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। जिन्होंने अपना नाम टिंकू लाल और संतोष बागती उर्फ तेल बागूनहातूका रहने वाला बताया, वही बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है जो 30 नवंबर को बारीडीह बस्ती बजरंग चौक से चोरी की गई थी। Dysp ने बताया कि टिंकू लाल पूर्व में भी जेल जा चुका है,दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




