Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको में उड़ीसा के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास के आवास के समीप टाटा स्टील के कर्मचारियों के घर पर असामाजिक तत्वों ने जमकर किया पथराव । पथराव के कारण पूरा परिवार डरा सहमा और दहशत में है। बताया जा रहा है कि जिस कर्मचारियों के घर पर पथराव किया गया। वह कंपनी के क्वाटर का केयरटेकर लखविंदर सिंह है। उसने बताया कि देर रात 2 बजे एक कार से चार 5 युवक नशे के हालात में आये और गाली गलौज करते हुए पत्थरबाजी करने लगे। काफी देर तक हंगामा करने के बाद सभी फरार हो गए। जिसके बाद सिद्धगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।वही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
Advertisement




