बोकारो : बीते रविवार को सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के तनिष्क शोरूम में सात हथियार बंद अपराधियों ने लूट का प्रयास किया था।हालांकि वह सफल नहीं हुए ,उसके बाद से बोकारो पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान के सुरक्षा को लेकर कई फैसला लिया है। बोकारो पुलिस ने दुकानदारों को सुरक्षा कारण से दुकानों में प्रवेश के दौरान हेलमेट बुर्का और मास्क लगे लोगों को प्रतिबंधित करने की बात दुकानदारों से की है। हालांकि बोकारो के डीआईजी ने भी धनबाद में पत्रकारों से बात करते हुए धनबाद और बोकारो में बुर्का पर बैन लगाने की बात कही है ।

इसको लेकर दुकानदारों का कहना है कि यह सुरक्षा के लिए एक अच्छा फैसला है। क्योंकि सुरक्षा जरूरी होती है ।कोई भी व्यक्ति अगर हेलमेट मास्क लगा बुर्का पहने अगर अचानक दुकान में प्रवेश करते हैं तो उसमें असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है।




