जमशेदपुर:जमशेदपुर का बिरसानगर थाना क्षेत्र से नवंबर महीना में हुई लूट के मामले और सोशल मीडिया में व्यवसायियों को दी जारी धमकी के मामले में उत्तर प्रदेश बिजनौर के रहने वाला अजय सिंह उर्फ मोट को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी ने बताया कि 10 नवंबर 2025 को बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 11 स्थित पीके सिंह के कार्यालय में लूट की घटना घटित हुई थी उस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन चौथा फरार था। वहीं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में अजय सिंह द्वारा व्यवसायियों से रंगदारी के लिए धमकी भरा पोस्ट और पुलिस को भी चेतावनी दे रहा था, जिसके लिए भी पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई थी।

इसी बीच बीते दिन गुप्त सूचना मिली कि हूरलूंग क्षेत्र में एक युवक हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है, जिसके बाद अभिलंब एक छापामारी दल घटित कर पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा दो जिंदा गोली बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि बिरसानगर लूट के मामले में वह शामिल था उससे मिले पैसे से वह मोबाइल और कुछ सामान खरीद लिए थे, लेकिन उसके बाद से उसने ज्यादा पैसा कमाने को उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम व्यवसाईयों को धमकी भरा पोस्ट करता था साथ ही पुलिस को भी चेतावनी दे रहा था। अजय मूलतः उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला है फिलहाल पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




