रांची।: झारखंड के प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) देर रात तदास मिश्रा को बनाया गया है। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अनुराग गुप्ता के इस्तीफा के बाद गुरुवार की देर रात सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया।। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर मौजूदा डीजीपी को छह नवंबर से सेवानिवृत्त माना है। इसके साथ ही उनके स्थान पर 1994 बैच की झारखंड कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड का *प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा पुलिस नेतृत्व में नई ऊर्जा और दिशा लाने के उद्देश्य से लिया गया है। तदाशा मिश्रा अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं और अपनी सख्त प्रशासनिक शैली तथा संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं। उनके पास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और नक्सल उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है।
राज्य पुलिस मुख्यालय में उनकी नियुक्ति की खबर के बाद अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह देखा गया। मिश्रा ने कहा कि राज्य की सुरक्षा और नागरिकों की शांति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस तंत्र को और अधिक संवेदनशील, तकनीक-सक्षम तथा जनसहभागी बनाया जाएगा।
सरकार की इस अधिसूचना के साथ झारखंड पुलिस में नेतृत्व परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है, और अब तदाशा मिश्रा राज्य की पहली महिला प्रभारी डीजीपी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी।




