Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश एवं उप नगर आयुक्त पारुल सिंह के द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में स्वयं सहायत महिला समिति द्वारा संचालित “फूडी दीदी” कियोस्क का शुभारंभ किया गया. आज आदित्यपुर नगर निगम के “SheKraft – SHG Haat” फ्लैगशिप कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित ‘FOODI DIDI’ कियोस्क का शुभारंभ किया गया.
यह पहल शहर की महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा शहरी आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.‘FOODI DIDI’ कियोस्क में महिला समूह स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए
• स्वच्छ एवं ताज़ा व्यंजन,
• पारंपरिक नाश्ते,
• पौष्टिक खाद्य सामग्री,
• तथा घर का स्वाद उपलब्ध रहेंगे.
* She kraft की विशेषताएँ:
* स्थानीय महिला समूहों द्वारा संचालन
* स्वच्छ, पौष्टिक एवं सस्ती कीमतों पर भोजन
* SheKraft ब्रांड के तहत एकीकृत पहचान
* SHG Haat से जुड़ा साप्ताहिक बाजार एवं प्रशिक्षण
* माइक्रो-लोन, इंडस्ट्री टाई-अप और बाजार विस्तार के अवसर

कार्यक्रम में नगर निगम अधिकारियों, JSLPS प्रतिनिधियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उद्योग प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और इस पहल की सराहना की.आदित्यपुर नगर निगम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए SheKraft के अंतर्गत और भी कियोस्क तथा उद्यमिता केंद्र स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहा है. इस कार्यक्रम को सही रूप से बनाने एवं कार्यरत करने हेतु नगर मिशन प्रबंधक विकास शुक्ला के द्वारा किया गया.




