सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरूवा की सख्त कार्यशैली, करवाई से अपराधियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कारोबार नशा या आपराधिक गतिविधि किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ड्रग्स, नशा और अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों की सघन जांच की गई, वाहनों की तलाशी ली गई और कई स्थानों पर छापेमारी की गई। थाना प्रभारी ने साफ शब्दों में हिदायत, दिया है कि जो लोग गलत गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र को पूरी तरह अपराध और नशामुक्त बनाना है।आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।




