Advertisements
चनपटीया (बेतिया ): रानीपुर रमपुरवा के स्वर्ण कारोबारी नग नारायण शाह के 14 वर्ष के बेटे का अपहरण कर लिया गया।वह कुमार बाग हाई स्कूल के नौवीं का छात्र है।बताया जा रहा है कि उसे स्कूल से ही अपहरण कर लिया गया है। 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी है जिस नंबर से फिरौती मांगी गई है वह सीम ताहिर हुसैन के नाम से है। सीडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने शेखधुरवा, राय धुरवा, रानीपुर रामपुरवा में छापेमारी कर कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र माधव ने कहा की रानी पूर्व गांव निवासी एक बच्चे के स्कूल से घर वापस नहीं आने की सूचना 11 सितंबर की रात 8:30 मिली। कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कों से पूछताछ और कुछ संदिग्ध भी पकड़े गए हैं।
Advertisement
Advertisement




